मेरठ

फेसबुक पर चैटिंग के बाद दुबई गई शिक्षिका के मामले में आया नया मोड़, टिकट का भुगतान भी वहीं से हुआ

Highlights मेरठ के व्यापारी की बेटी सात नवंबर से है गायब दुबई में होने की पुष्टि के बाद वापस लाने की कवायद दुबई में कंपनी में नौकरी करता है आरोपी नदीम
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 2:23 PM IST
meerut

मेरठ। दुबई में पाकिस्तान के युवक से फेसबुक पर चैटिंग के बाद सात नवंबर को अपने घर से गायब शिक्षिका दुबई में ही है। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शिक्षिका के लिए टिकट का 22 हजार 200 रुपये का भुगतान भी दुबई से ही किया गया था। इसके अलावा पासपोर्ट और वीजा का खर्च भी दुबई से ही ऑनलाइन किया गया।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के व्यापारी की बेटी स्कूल जाने की बात कहकर अपने पासपोर्ट व प्रमाण पत्रों के साथ सात नवंबर को गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ट्वीटर पर भी उसकी वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच में अभी तक यह सामने आया है कि शिक्षिका फेसबुक पर दुबई में रह रहे पाकिस्तान के युवक नदीम से चैटिंग करती थी। वह दुबई की किसी कंपनी में काम करता है। शिक्षिका की लोकेशन भी पुलिस को दुबई में मिली। अब जांच में सामने आया है कि शिक्षिका के टिकट का 22 हजार 200 रुपये का भुगतान भी दुबई से ही ऑनलाइन किया गया था। साथ ही शिक्षिका के पासपोर्ट व वीजा तक का भुगतान भी वहीं से ऑनलाइन हुआ।

पुलिस का मानना है कि शिक्षिका आरोपी नदीम के सम्पर्क में काफी पहले से थी। पुलिस ने आरोपी की कंपनी का नाम भी जुटाने के प्रयास में है। पुलिस के अनुसार शिक्षिका वहां भारतीय दूतावास के संपर्क में आ गई है। अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उसके बयानों के आधार पर ही उसे वापस लाया जा सकता है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। पुलिस की तरफ से लगातार पत्राचार जारी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला