2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता ने महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, कार से खींचने का प्रयास, दूसरे चिकित्सक की पिटाई, देखें वीडियो

Highlights महिला डॉक्टर के पति के सामने दिया घटना को अंजाम पति के विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी मेडिकल थाने में देर रात तक चला डॉक्टरों का हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Nov 2019, 9:34 AM IST

meerut

मेरठ। मेडिकल थाना अंतर्गत जागृति विहार अपने आवास से मेडिकल कालेज में ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर को सपा नेता और अधिवक्ता ने साथियों के साथ मिलकर कार से खींचने का प्रयास किया। महिला डॉक्टर के साथ उसका पति भी था। पति ने विरोध किया तो अधिवक्ता ने जान से मारने की धमकी देकर उसको चुप कर दिया। इसके बाद किसी तरह से बचती हुई डॉक्टर अपने पति के साथ मेडिकल थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिस सपा नेता व अधिवक्ता पर आरोप लगा है, उसका नाम पिंकल गुर्जर है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। महिला डॉक्टर को जबरन कार से खींचने की कोशिश की। इस दौरान दूसरे डॉक्टर सुजीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने डॉ. सुजीत पर लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की। जूनियर डॉक्टर मेडिकल थाने में धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः गन्ना किसानों को जोड़ा जाएगा सोशल मीडिया से, मिलों को दिए गए ये सख्त आदेश, देखें वीडियो

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-4 निवासी एक महिला डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला पिंकल उर्फ टिंकल गुर्जर पुत्र पीतांबर छेड़छाड़ करता है। महिला डॉक्टर ने कई बार छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा था। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे महिला डॉक्टर अपनी कार से घर से ड्यूटी पर निकली थीं। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर आरोपी पिंकल गुर्जर और चार-पांच युवकों ने महिला डॉक्टर की कार को रोक लिया। कार रुकते ही आरोपी पिंकल ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करते हुए कार से खींचने की कोशिश की। इस दौरान कार में मौजूद मेडिकल कॉलेज में ऑर्थो सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने सुजीत कुमार पर लाठी- डंडों व हॉकी से हमला बोल दिया। कार में महिला डॉक्टर का पति भी था। उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला डॉक्टर ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद मेडिकल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: स्मॉग हटने के बाद अब दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ जाएगी ठंड

बाद में महिला डॉक्टर और डॉ. सुजीत ने मेडिकल के प्राचार्य को जानकारी दी। घटना के बाद इमरजेंसी के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर मेडिकल थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 100 से अधिक डॉक्टर थाने में धरने पर बैठ गए। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और शहर के कई थानों की पुलिस मेडिकल पहुंची। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाए। इस मामले में एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश