मेरठ

Nautapa और Red Alert के बीच इतना घट गया तापमान, अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश की चेतावनी

Highlights मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में लोगों को गर्मी से मिली राहत गुरुवार को कई जनपदों में चार से पांच डिग्री घटा तापमान अगले दो दिन में तापमान में आने जा रही ज्यादा गिरावट  
2 min read
• •
Updated: 28 May 2020, 2:52 PM IST
meerut

मेरठ। 2020 में मौसम के सभी अनुमान लॉकडाउन (Lockdown) के चलते धराशाही हो रहे हैं। दो दिन पहले लगा नौतपा (Nautapa) के चलते माना जा रहा था कि लोगों को भीषण गर्मी सताएगी, लेकिन नौतपा पर गुरूवार को सूर्य देव की नरमी ने पानी फेर दिया। मेरठ (Meerut) समेत पूरे पश्चिम उप्र (West UP) में मौसम बिल्कुल कूल है। हालांकि सुपर लॉकडाउन (Super Lockdown) भी है। ऐसे में भीषण गर्मी से मिली निजात से लोगों ने राहत की सांस ली है। जो तापमान बुधवार को 42 डिग्री तक पहुंच गया था, गुरुवार की दोपहर तक उसमें चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 38 डिग्री पर टिका हुआ है। मौसम विभाग के डा. एन. सुभाष की मानें तो आने वाले दो दिनों में आंधी (Storm) व बारिश (Rain) के आसार बने हुए है।

कोरोना की मार सह रहे मेरठ जनपद केे लोगों को अब गर्मी ने भी उबालना शुरू कर दिया था। पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी ने यहां पर लोगों का जीना मुहाल कर दिया था, लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कारण अब गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 29 और 30 मई को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी-तूफान से नुकसान की भी आंशका भी बनी हुई है। अभी पारा 40 से नीचे गिरकर 38 पर पहुंच गया है। बारिश के बाद गर्मी से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि आंधी-तूफान की आशंका है, जिससे तापमान में थोड़ी-सी राहत मिलेगी। बता दें कि मेरठ समेत पूरे यूपी में लू को लेकर पहले ही रेड अलर्ट जारी है।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!