मेरठ

Good News: अब Driving Licence के लिए नहीं जाना होगा RTO, घर बैठे-बैठे ही होंगे ये 18 काम

Highlights: — आधार से जोड़ी जाएंगी आरटीओ विभाग की आवश्यक सेवाएं — आधार से जुड़ते ही आरटीओ विभाग की डेढ दर्जन सेवाओं का मिलेगा लाभ — नहीं लगाने होंगे आरटीओ विभाग के चक्कर
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 10:29 AM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। आरटीओ विभाग से जुड़ी अधिकांश सेवाएं अब घर बैठे ही लोगों को प्राप्त हो सकेंगी। लोग घर बैठे ही परिवहन विभाग की 18 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पडे़ंगे। इनमें लर्निग लाइसेंस सरीखी सुविधाएं भी हैं, जिनके लिए आरटीओ कार्यालयों में खासी परेशानी झेलनी होती है। स्थाई डीएल समेत गिनी-चुनी सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब सभी अहम सेवाएं आसानी से बिना संभागीय परिवहन कार्यालय जाए मिलेंगी।

मेरठ आरटीओ डॉ विजय कुमार ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आवेदकों की पहचान को आधार से जोड़ने का निर्णय लेते हुए इसे जरूरी कर दिया है। जिसके चलते विभाग की कई सेवाओं को एनआईसी लिंक करेगा। हालांकि डाटा अपग्रेड करने में अभी कुछ समय लग सकता है। सुव‍िधा के शुरू होने से आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा और इससे लोगों को दलालों से भी छुटटी मिलेगी। इस सेवा के तहत घर बैठे यातायात नियमों से संबद्ध 15 में से नौ सवालों के जवाब देकर लर्नर लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। इससे आवेदकों काे आरटीओ जाने का काम खत्म हो जाएगा।

आरटीओ मेरठ ने बताया कि अभी तक कार्यालय में डीएल और वाहन से संबंधित 25 तरह के काम होते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से अब 18 काम बिना कार्यालय आए हो सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का नोटिफिकेशन हो गया है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। गाइडलाइन देखी जाएंगी। इसके आधार पर एनआईसी यानी नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर को इस व्यवस्था को सुचारु करने में मदद ली जाएगी।

डीएल से जुड़ी ये सुविधाएं मिलेंगी घर बैठे-बैठे

-लर्निग लाइसेंस के आवेदन पर घर बैठे ही परीक्षा देकर पूरे कर सकेंगे

-डीएल नवीनीकरण में टेस्ट नहीं होता है ऐसे में घर बैठे डीएल का रिनीवल होगा

-डुप्लीकेट डीएल

-अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस परमिट

-डीएल में पता परिवर्तन

-डीएल में किसी वाहन को जोड़ना

वाहन से जुडे़ ये काम होंगे घर बैठे

-नए वाहनों का पंजीयन कराना

-बॉडी निर्मित वाहनों का रजिस्ट्रेशन

-डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र

-वाहनों की एनओसी

-गाड़ी स्थानांतरित करने की अनुमति

-वाहन का ट्रांसफर

-पंजीयन प्रमाण पत्र में पता परिवर्तन

-ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की ऑनलाइन अनुमति

-राजनायिक अधिकारी के वाहन पंजीकरण

-राजनायिक अधिकारी के वाहनों को नया पंजीयन चिन्ह

-किराये पर गाड़ी अनुबंध पर अनुमति

-किराया पर गाड़ी अनुबंध की समाप्ति

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला