मेरठ

मेरठ में दरिंदगी, नाेएडा से आई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा

बीयर पिलाकर बंधकर बनाया, विराेध पर सिगरेट से दागाहोश में आने पर युवती ने दी प्रेमी को मामले की जानकारीडिप्रेशन में पीड़िता, एक महीने बाद प्रेमी को बताई आपबीती

2 min read
Aug 18, 2020

मेरठ ( meerut news ) प्रेमी से मिलने नोएडा से मेरठ आई युवती के साथ अन्य युवक द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। युवक ने युवती को जबरन बीयर पिलाई और विराेध करने पर उसे सिगरेट से भी दागा। इस घटना के बाद युवती एक माह तक डिप्रेशन में रही। हैवानियत की इस घटना का एक माह बाद पता चला है।

युवती रात भर युवक के आवास पर बंधक बनी रही। विरोध किया तो युवक ने उसको जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने युवती की वीडियो भी बनाई। आरोपी ने दुष्कर्म ने घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित युवती को रुड़की रोड पर छोड़ दिया। होश में आने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने प्रेमी को दी। ( crime against women ) इस घटना के बाद रिपोर्ट लिखाने के लिए पीडिता और उसका प्रेमी तीन थानों में भटकते रहे।

यह भी पढ़ें:

नौचंदी थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक नोएडा में एक सैलून में काम करता था। उसके पास में ही ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग अलग बिरादरी के होने की वजह से युवती के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। एक माह पूर्व युवती प्रेमी के बुलाने पर युवती नोएडा से मेरठ के भैंसाली बस स्टैंड पर आ गई। यहां पर आकर प्रेमी का मोबाइल नंबर मिलाया तो बंद मिला। काफी देर तक बस स्टैंड पर खड़े रहने पर एक युवक ने उसकी मदद करने का भरोसा दिलाया।

( rape in up ) पी‍ड़िता के मुताबिक आरोपित युवक उसे अपने कमरे में ले गया, जहां पर युवती से मोबाइल छीन लिया गया। फोन छीनने के बाद उसे बंधक बनाकर बीयर पिलाई और फिर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने युवती के शरीर को सिगरेट से दागा। युवती का कहना है कि एक बार नहीं बल्कि कई बार आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर आरोपी रुड़की रोड स्थित नाले के पास स्कूटी से युवती को उतारकर चला गया।

युवती ने यह सारी घटना अपने प्रेमी काे दी ताे वह रुड़की रोड से उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद युवती और युवक ने प्रेम विवाह कर लिया। ससुराल पहुंचने के बाद भी युवती ने ससुरालियाें से तलाक के डर से पूरा मामला छिपा लिया लेकिन वह गुमसुम रहने लगी। पति के बार बार पूछने पर युवती ने सोमवार को पति से आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर नौचंदी थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सदर थाने के लिए टरका दिया।

बाद में पीड़ित पक्ष थाना सदर बाजार पहुंचा, जहां उसका केस दर्ज किया गया। एसपी सिटी डॉक्टर एएन सिंह ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपी विपिन सैनी पुत्र सुखपाल निवासी इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
18 Aug 2020 10:06 am
Published on:
18 Aug 2020 10:04 am
Also Read
View All