मेरठ

अब मोदी पूछेंगे आपसे कि अपने सांसद और विधायक से कितने खुश हैं

उपचुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री मांगेंगे जनता से फीडबैक  
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 2:15 PM IST
meerut
अब मोदी पूछेंगे आपसे कि अपने सांसद और विधायक से कितने खुश हैं

मेरठ। यूपी और देश के अन्य हिस्सों में उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सन्न है। हार की समीक्षा और उनके कारणों को जानने के बारे में मंथन कर रहे भाजपा संगठन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'नमो ऐप' पर आपके सांसद और विधायक के कामकाज पर फीडबैक मांगा है। फीडबैक के आधार पर ही आगामी 2019 में उनका टिकट फाइनल हो सकेगा। बताया जाता है कि इस फीडबैक को ही आधार मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा संगठन अपने वर्तमान सांसदों और विधायकों के बारे में टिकट देने का फैसला कर सकेंगे।

'नमो एेप' के जरिए जनता से राय मांगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'नमो ऐप' पर पार्टी नेताओं और क्षेत्र के सांसद और विधायक के बारे में जनता से राय पूछी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जनता की ओर से मिली राय 2019 को लोकसभा चुनाव में टिकट बांटने में बड़ी भूमिका के रूप में रखा जाएगा। उपचुनाव में हो रही भाजपा उम्मीदवारों की हार से प्रधानमंत्री मोदी भी सतर्क हो गए है। इन्हीं कारणों से एक तरह से देखा जाय जो सांसद, विधायक और सरकार के कामकाज का हिसाब अब पीएम मोदी ने खुद जनता के माध्यम से लेना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने ऐप पर चुनाव क्षेत्र के हिसाब से जनता से फीडबैक मांगा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य और लोकसभा विधानसभा में सबसे लोकप्रिय तीन भाजपा नेता की जानकारी भी मांगी है। सरकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से राय मांगी है। इनमें कौन सी योजनाओं को जनता या क्षेत्र के लोग पसंद कर रहे हैं उन योजनाओं का जनता को लाभ मिला या नहीं। इसकी भी जानकारी मांगी गई है। इससे पहले बीती 26 मई को सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने जनता से सरकार के कामकाज की रेटिंग की फीडबैक ली थी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

यह भी पढ़ेंः मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

'नमो ऐप' पर इन सवालों के देने होंगे जवाब

पहला सवाल- आप अपने सांसदों और विधायकों के काम काज से कितने खुश हैं? दूसरा सवाल- आपके राज्य और चुनाव क्षेत्र में तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं के नाम। तीसरा सवाल- सरकार की तीन योजनाएं जो आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा चलीं। जिसका आप ने भी लाभ उठाया हो। चौथा सवाल- आपको लगता है कि सरकार के कामकाज में तेजी आई है? इन सवालों के अलावा अन्य कई सवाल के जवाब आप इस ऐप में अपनी ओर से भी दे सकते हैं।

सांसद का कहना है

भाजपा के मेरठ-हापुड़ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इससे विधायक और सांसदों का पूरा रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संगठन के पास पहुंच जाएगा। यह अच्छी पहल है इससे यह भी पता चल जाएगा कि क्षेत्र में सांसद कितना काम कर रहे हैं और संसदीय क्षेत्र में भाजपा की कैसी साख है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला