
सैकड़ों साल बाद राहु-केतु हो रहे हैं खुश, जानिए किन राशियों के लोगों पर रहेगी इनकी कृपा
मेरठ।ज्योतिष पर विश्वास करने वालों के लिए एक खास खुशखबरी है। जो लोग ज्योतिष पर विश्वास करते हैं और उन पर राहु और केतु का प्रभाव पड़ रहा है। राहु और केतु के खुश होने से सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन इन पांच राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। इन राशि वाले जातकों के लिए लिए यह खबर विशेष महत्व रखती है। सैकड़ों साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जिसका असर इन तीन राशियों पर पड़ेगा। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार राहु और केतु छाया ग्रह हैं और इन जिन राशियों पर इनकी छाया पड़ती है उनके बने हुए काम बिगड़ जाया करते हैं।
तीन जून से असर दिखेगा राशियों पर
इन ग्रहाें को पापी ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। किसी न किसी रूप में ये ग्रह सभी राशियों पर थोड़ी बहुत या आंशिक छाया के रूप में अपना प्रभाव बनाए रखते हैं, लेकिन इस बार तीन जून से इन पांच राशियों पर राहु और केतु का कोर्इ प्रभाव नहीं रहेगा। ये राशियां राहु-केतु के कुप्रभाव से मुक्त रहेंगी। जिससे इस राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में आपको बहुत सारी तरक्की का सामना करना पड़ेगा। इसमें आपको अपने नजदीकी दोस्तों की सहायता मिलेगी। जिससे हर कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके नए सोच विचार आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र के कार्य में आपको झट से सफलता मिलने वाली है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यह भी पढ़ेंःमायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ
यह भी पढ़ेंः यहां 100 की स्पीड से आयी आंधी, हो गया ब्लैक आउट
वाद-विवाद से मिलेगी निजात
घर में हर वक़्त आनंद का माहौल बनाए रखने के लिए, घर में जो भी छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद हो रहे थे वह खत्म होंगे। इससे घर में आनंद का माहौल सदा बना रहेगा। घर की आर्थिक परिस्थिति भी सुधरेगी। घर के लिए जो भी कार्य करेंगे, वह समय पर पूरे होंगे। घर के लिए कोई बड़ी वस्तु लाने की सोच रहे हो तो, यह सोच आपके लिए बहुत ही आनंददायक साबित होगी। पंडित कैलाश के अनुसार उपरोक्त राशियों के लोगों के इस माह कोई काम नहीं रुकेंगे।
Updated on:
3 Jun 2018, 12:52 PM IST
Published on:
3 Jun 2018, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.