मेरठ

Krishna Janmashtami 2018: जन्माष्टमी पर घर लाएं बांसुरी, फिर देखें अपने जीवन में ये चमत्कार

बाल गोपाल की बांसुरी से घर में आती है सकरात्मक ऊर्जा  

2 min read
Aug 30, 2018
जन्माष्टमी पर घर लाएं बांसुरी, फिर देखें अपने जीवन में ये चमत्कार

मेरठ। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्मदिन मनाने को लेकर लोग तरह-तरह की चीजें अपने घर पर ला रहे हैं, लेकिन अगर आप जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की सबसे प्रिय बांसुरी घर में लाकर रखेंगे तो निश्चित ही आपके जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे। पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार घर में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते रहते हैं। ये उपाय धर्म, ज्योतिष और वास्तु से संबंधित होते हैं। इन उपायों को अपनाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यदि आपके घर में कुछ निगेटिव हो रहा है तो परंपरागत उपाय अपनाने चाहिए।

ये भी पढ़ें

इस साल जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं अपने कान्हा जी, होगी अनन्य फल की प्राप्ति

बांसुरी घर में रखने का चमत्कारी असर

देवी-देवताओं की प्रतिमा, चित्र के साथ ही उनकी प्रिय वस्तु भी घर में रखी जाती है। बांसुरी बाल गोपाल को अत्यंत प्रिय हैं, इसी वजह से घर में बांसुरी रखने से कई चमत्कारी असर प्राप्त होते हैं, लेकिन यह बांसुरी कृष्ण जी के जन्मदिन पर रखी जाए तो उसकी महत्वता अधिक बढ़ जाती है। वैसे तो बांसुरी एक सामान्य वाद्य यंत्र हैं, लेकिन धर्म की दृष्टि से देखा जाए तो इसकी महत्ता कहीं अधिक है। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। साथ ही बांसुरी को ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर या दुकान में रखने से कई लाभ मिलते हैं घर-परिवार में बरकत आती है।

ये हैं बांसुरी रखने के चमत्कार

मान्यता है कि बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाए तो इससे बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं। जबकि वास्तु की मानें तो जब बांसुरी को बजाया जाता है तो घर में सकरात्मक ऊर्जा और शुभ चुम्बकीय प्रवाह का प्रवेश होता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार बांसुरी का घर में होना बेहद शुभ माना गया है। इसके अनुसार बांसुरी, उन्नति और प्रगति की परिचायक है। ऐसे में इसे घर या दुकान में रखने से बरकत होती है। बांसुरी बांस से बनी होती है जिसकी वजह से धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में घर में बांसुरी का होना कई सारे लाभ देता है।

नौकरी पाने में सहायक

ज्योतिषीय मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी से परेशान है तो वह जन्माष्टमी के दिन अपने पास एक बांसुरी रख ले। इससे उसकी सारी मुश्किलें आसान हो सकती हैं। इसे भगवान कृष्ण और प्राकृति का अनुपम वरदान प्राप्त है।

व्यापार में सफलता के लिए

अगर कोई व्यक्ति काफी मेहनत के बाद भी अपने कार्य और व्यापार में मनचाही सफलता नहीं हासिल कर पा रहा है तो उसके लिए बांस की बांसुरी बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है। उसे सिर्फ यह करना है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करके अपने घर या दुकान की छत पर दो बांसुरी टांग देनी है।

घर-परिवार में कलह को दूर करेगी बांसुरी

अगर आपके घर-परिवार में बेवजह कलह हो रही है तो इससे बचने के लिए अपने घर के मंदिर में जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाकर रख दें। इससे आपके रिश्तों में मिठास हमेशा बनी रहेगी। मान्यता है कि जिस घर में बासुरी होगी वहां पर प्रेम और धन की कोई कमी नहीं होगी। वास्तु के अनुसार घर में बांस की बांसुरी रखने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें

जन्माष्टमी के पहले घर में करें ये पांच काम, आपके घर में ही जन्म लेंगे बाल गोपाल
Published on:
30 Aug 2018 04:11 pm
Also Read
View All
10 रुपये का बिस्किट कितने का है जी फेम शादाब जकाती गिड़गिड़ाए! मेरठ में पुलिस से माफी मांगी; फिर क्या हुआ?

गैंगस्टर गुलफाम को उतारा मौत के घाट! चाकू से दो बार वार और खेल खत्म; मीट फैक्टरी में काम करने वाले भाई ने मसूरी में किया मर्डर

नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में बड़ा अपडेट; आज कोर्ट से मिल सकती है सजा? मेरठ में मां ने कहा- हो सजा-ए-मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान; गोरक्षा के लिए चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी! CM योगी के लिए मेरठ में ये क्या कह दिया?

यूट्यूबर शादाब जकाती पर फिर मुकदमा, बिना अनुमति ज्वेलरी शोरूम उद्घाटन पर निकाला रोड शो, FIR दर्ज