
इस साल जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं अपने कान्हा जी, होगी अनन्य फल की प्राप्ति
कान्हा जी का जन्म भादौ कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन हुआ था। इसलिए हर वर्ष भादो मास की कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी कहते हैं और इस दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व देशभर में मनाया जाता है। अष्टमी के दिन रात्रि 12 बजे कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है और पूजा आरती की जाती है। देवकीनंदन का पूजन पूरे विधि-विधान से किया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी स्नान करके कान्हा जी के लिए पालना सजाया जाता है। वहीं पालने में सुगंधित पुष्प का उपयोग किया जाता है। इस दिन कान्हा जी को माखन मिश्री के अलावा भी कई विशेष तरह के भोग लगाए जाते हैं।
इस दिन कृष्ण की ऐसे करें पूजा
कान्हा जी की पूजा से अनंत फल प्राप्त होता है। वहीं भगवान श्री कृष्ण को इस दिन शुद्ध जल से स्नान कराएं उसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शकर व पंचामृत से स्नान कराएं। सभी स्नान के बाद शुद्ध जल से स्नान कराके दूध से अभिषेक करें व भगवान को वस्त्र पहनाएं। आभूषण से सुशोभित कर केशर या चंदन का टीका लगाएं तथा फिर भगवान को पालने में सुला दें। गोपाल जी की इस प्रकार पूजा करने से आपको अनन्य फल की प्राप्ति होगी वहीं आपको अपार सुख प्रदान होगा। लेकिन रात में 12 बजे तक भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा के लिए जन्म आरती करें और उन्हें राशि अनुसार सजाएं तो आपको मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त होगा।
अपनी राशि अनुसार ऐसे सजाएं कान्हा जी..
मेष : इस राशि वाले जातक कान्हा जी को लाल वस्त्र पहनाएं और उन्हें कुंकुं का तिलक लगाएं।
वृषभ : इस राशि के जातक कृष्ण जी का चांदी के वर्क से श्रृंगार करें व सफेद चंदन का तिलक करें।
मिथुन : आपकी राशि के जातक गोपाल जी को लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं व चंदन का तिलक करें।
कर्क : कर्क राशि वाले जातक कृष्ण को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं व दूध का भोग लगाएं।
सिंह : आप अपने कान्हा जी को गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।
कन्या : देवकी नंदन को आप हरे वस्त्र पहनाएं व मावे मिश्री का भोग लगाएं।
तुला : इस राशि के जातक गोपाल जी को केसरिया वस्त्र पहनाएं व माखन का भोग लगाएं।
वृश्चिक : इस राशि के जातक नंदलाल को लाल वस्त्र पहनाएं व दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
धनु : आप अपने कान्हा जी को पीला वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई ही मिठाई का भोग लगाएं।
मकर : इस राशि के जातक गोपाल जी को सुनहरे रंग के वस्त्र पहनाएं व मिश्री का भोग लगाएं।
कुंभ : इस राशि के जातक कृष्ण जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं व मावे-मिश्री का भोग लगाएं।
मीन : इस राशि के जातक कान्हा जी को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं व लड्डू का भोग लगाएं।
Published on:
30 Aug 2018 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
