मेरठ

Video: योगी के इस मंत्री ने कहा- सपा-बसपा गठबंधन की देन है सवर्णों को अारक्षण

सामान्‍य वर्ग को 10 फीसदी अारक्षण देने वाला संविधान संशोधन बिल राज्‍यसभा में भी पास हो गया है
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2019, 1:45 PM IST
Yogi Adityanath
Video: योगी के इस मंत्री ने कहा- सपा-बसपा गठबंधन की देन है सवर्णों को अारक्षण

मेरठ। सामान्‍य वर्ग को 10 फीसदी अारक्षण देने वाला संविधान संशोधन बिल राज्‍यसभा में भी पास हो गया है। अब इसे राष्‍ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है क‍ि लोकसभा चुनाव से पहले सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिल जाएगा। इसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।

लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की

मेरठ पहुंचे राज्‍य के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी सवर्णों को आरक्षण को लेकर बयान दिया। योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री आेमप्रकाश राजभर ने कहा कि सवर्णों को दिया जा रहा 10 फीसदी आरक्षण सपा-बसपा गठबंधन की देन है। उन्होंने सरकार से लोगों काे आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। वह 16 साल से गरीबों को ही आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उच्च पदों पर रह चुके लोगों के बच्चों को आरक्षण की क्या जरूरत है। उनका कहना है कि 27 फीसदी आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा व सार्वजनिक पिछड़ों के आधार पर बांटा जाए। इस संबंध में आई रिपोर्ट को लागू किया जाए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने यदि इसे 100 दिन में लागू नहीं किया तो वह गठबंधन को लेकर पुनर्विचार करेंगे।

गरीबों को मिलना चाहिए आरक्षण

वही, इस मामले में डॉ. संजय का कहना है क‍ि उन्‍हें ज्‍यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, सरकार ने अच्‍छी पहल की है। उसे यह पहले करना चाहिए था। गरीबों के भी आरक्षण मिलना चाहिए। इन्‍हें 10 फीसदी अरक्षण मिलेगा तो अच्‍छा होगा। बबली ने कहा कि यह आरक्षण गरीबों को मिलना चाहिए। वह चाहे किसी भी वर्ग से हो। अंकित ने कहा कि यह आर्थिक सर्वे के आधार पर मिला है। आर्थिक आधार पर सभी वर्गों को आरक्षण देना चाहिए। शानू कुमार का कहना है क‍ि आर्थिक आधार पर सभी को आरक्षण मिलना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला