3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- बुलंदशहर हिंसा में यह भाजपा नेता गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा में अब तक गिरफ्तार किए गए हैं 36 आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Jan 2019, 9:32 AM IST

Shikhar Agrawal

Big Breaking- बुलंदशहर हिंसा में यह भाजपा नेता गिरफ्तार, दिल्‍ली तक मचा हड़कंप

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के नेता को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। फिलहाल एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है। आज गुरुवार को उसको कोर्ट में पेश करके पुलिस उसका रिमांड लेने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें:जेल से बाहर आने के बाद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा यह बाहुबली!

3 दिसंबर को हुई थी हिंसा

आपको बता दें कि 3 दिसंबर को कथित गोकशी के बाद स्‍याना में हिंसा हुई थी। इसमें स्‍याना कोतवाली प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। इस मामले में 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब तक इस मामले में 35 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। भाजपा नेता को मिलाकर अब 36 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें इंस्‍पेक्‍टर को गोली मारने के आरोप में प्रशांत नट भी शामिल है। जबक‍ि हिंसा के मुख्‍य आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: Big Breaking-आधा दर्जन गौवंशो की मौत से मचा हड़कंप, नगर पंचायत के कर्मचारी फरार, अधिकारियों के फूले हाथ-पैर

हापुड़ से किया गिरफ्तार

बुधवार रात को आैरंगाबाद पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे शिखर अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। शिखर अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा का स्याना नगर अध्यक्ष है। स्‍याना के चिंगरावठी में हुई हिंसा में वह नामजद आरोपी है। बवाल के बाद उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया था। एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है क‍ि औरंगाबाद पुलिस ने शिखर अग्रवाल को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस सरकारी कार्यालय पर कर्मचारियों ने लगाया ताला, अधिकारियों को दे डाली बड़ी चेतावनी