
105 cars seized with two trucks full of cow, seized the accused after
शामली। शामली में सड़कों पर घूमने वाले आधा दर्जन आवारा गौवंशो की मौत के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत ऊन के द्वारा आवारा घूम रहे गौवंशो को ट्रक में भूसे की तरह भरकर शामली गौशाला लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही आधा दर्जन से ज्यादा गौवंशो की मौत हो गई। गौवंशो की मौत की सूचना पर गौशाला पहुंचे एसडीएम सदर ने सभी का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सभी मृतकों गौवंशो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंशो को 10 जनवरी तक गौशाला में भर्ती कराने के सभी जिले को निर्देश दिए थे, जिसके बाद देर रात नगर पंचायत कस्बा ऊन के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में घूम रहे आवारा गौवंशो को दो ट्रकों के अंदर भूसे की तरह भरकर शामली गौशाला में लाया गया था। लेकिन बीच रास्ते में ही आधा दर्जन से ज्यादा गोवंशो की दम घुटने से मौत हो गई। गोवंश की मौत की खबर पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीएम शामली अरविंद कुमार गौशाला पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण करते हुए सभी मृत पशुओं को पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं। वहीं एसडीएम के पहुंचते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलने के बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Updated on:
10 Jan 2019, 3:18 PM IST
Published on:
10 Jan 2019, 9:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.