मेरठ

Ganga Dussehra 2022 : गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, ज्येष्ठ दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Ganga Dussehra 2022 आज ज्येष्ठ दशहरा पर्व मेरठ सहित पूरे उत्तरी भारत में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर ब्रजघाट में पुलिस ने जाम से निपटने के पुख्ता इंतजार पहले से कर रखे हैं। गंगा घाट के किनारे सुबह 4 बजे से ही मेले जैसा दृष्य नजर आ रहा है।

2 min read
Jun 09, 2022
Ganga Dussehra 2022 : गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, ज्येष्ठ दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी,Ganga Dussehra 2022 : गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, ज्येष्ठ दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी,Ganga Dussehra 2022 : गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, ज्येष्ठ दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Ganga Dussehra 2022 आज गुरुवार को गंगा ज्येष्ठ दशहरा मनाया जा रहा है। श्रद्धालुगण जहा ब्रजघाट पर बुधवार शाम से ही पहुंचने शुरू हो गए थे और रात गंगा के किनारे लेटकर बिताई। वहीं सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी है। मेरठ और आसपास के जनपदों के श्रद्धालु बृजघाट पर पहुंच रहे हैं। आज दिन भर ये सिलसिला जारी रहेगा। सुबह चार बजे से गंगा तट श्रद्धालुओं की भीड़ से अटे हुए हैं। मेरठ के मखदूमपुर और बिजनौर के बैराज के अलावा गाजियाबाद के मुरादनगर में भी गंगा के किनारे श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ जुटी हुई है।


ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरीधाम स्थित गंगा में स्नान को श्रद्धालुओं का सैलाब बुधवार से ही उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने गंगा में अस्था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा को पुष्प और दीप अर्पित कर पुण्य कमाया। इस दौरान बृजघाट गंगातट पर मेला भी लगा। गुरुवार को गंगा ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट गंगा के लिए बुधवार से आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु बृजघाट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सुरक्षा को देखते हुए गंगा की गहराई होने पर खतरे का निशान लगाते हुए बैरीकेडिंग की गई थी। बोट में बैठकर पुलिस कर्मी व पीएसी की टीम ने श्रद्धालुओं पर कड़ी नजर बनाई हुई है।

इस दौरान गंगा तट पर मेले का आयोजन किया गया। तिगरी गंगा तीर्थ स्थल पर मेले का आयोजन हो रहा है। गंगा दशहरा में पर श्रद्धालुओं ने अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। बृजघाट और तिगरी घाट पर बच्चों के मुंडन संस्कार कराए जा रहे हैं। गंगा तट पर तमाम श्रद्धालुओं ने छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार कराकर पूजा अर्चना की। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Published on:
09 Jun 2022 10:54 am
Also Read
View All