मेरठ

सिरफिरे से दी शादी से पहले युवती को उठा ले जाने की धमकी, मंगेतर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मेरठ में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर युवती को शादी से पहले घर से उठा ले जाने की धमकी दी है। युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय होने के बाद सिरफिरा युवक युवती और उसके भाई को भी धमकी दे चुका है। वहीं युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। जिसके बाद युवती के मंगेतर ने सिरफिरे युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2022, 3:38 PM IST
सिरफिरे से दी शादी से पहले युवती को उठा ले जाने की धमकी, मंगेतर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सिरफिरे से दी शादी से पहले युवती को उठा ले जाने की धमकी, मंगेतर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

युवती के प्यार में पागल एक सिरफिरे ने रिश्ता होने पर शादी से पहले युवती को घर से उठाने की धमकी दी है। व्हाट्सएप कॉल कर उसके भाई को भी गोली मारने की धमकी दी है। युवती के मंगेतर ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता लोनी गाजियाबाद में तय हुआ है। युवती के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। गांव का एक सिरफिरा युवक इस रिश्ते के विरोध में है। ग्रामीणों के अनुसारए वह एक तरफा प्यार के चलते युवती के रिश्ते का विरोध कर रहा है।


आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को व्हाट्सएप कॉल की। जिसमें उसने रिश्ता किए जाने पर नाराजगी जताई और युवती को शादी से पहले घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो उसे घर में घुसकर गोली मार देने की धमकी दी। युवती के मंगेतर को इसका पता चला तो उसने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। युवती के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी सिरफिरा है वो कुछ भी कर सकता है। अगर कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

Updated on:
29 Aug 2022, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला