कार्यक्रम के अनुसार वह दिल्ली से सैनफ्रेसिस्को जायेंगे और वहां बने जैन सेंटर पर उनके द्वारा विविध कार्यशालाएं सम्पन्न होंगी। डॉ जीवन प्रकाश के विदेश प्रस्थान को लेकर दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान ने इसे संस्थान की स्वर्ण जयंती की उपलब्धि माना और जम्बूद्वीप संस्थान के विगत 50 वर्षोें के अनेकानेक कार्यकलापों को विदेश में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए अमेरिका भेजा। अमेरिका में धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के बाद उनका 13 सितंबर को भारत में वापसी होगी। उनके प्रस्थान पर सर्वोच्च जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी, चंदनामती माता व पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्रकीर्ति स्वामी ने विशेष मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।