India vs Pakistan T20 टी20 मैच में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न पूरे देश में रात में मनाया गया। मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमी जमकर झूमे और उन्होंने आतिशबाजी के साथ ही ढोल की थाप पर डांस किया। लेकिन वहीं कुछ युवकों ने भारत की जीत पर जश्न मनाते हुए जमकर शराब पी और उसके बाद सड़क किनारे खडे़ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इससे आसपास के मोहल्लों में हड़कंप मच गया। मामला थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के शारदा रोड का है। जहां पर देर रात शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवकों ने पहले भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे इलाके में बाइक दौड़ाई।