मेरठ

VIDEO: इतने कम दाम सुनकर उमड़ पड़ी भीड़, मिस्र की प्याज से महक रही रसोई

Highlights मेरठ के सर्किट हाउस में बेची जा रही सस्ती प्याज 64 रुपये किलो प्याज लेने वालों की बढ़ी संख्या शहर में बिक रही 80 से 100 रुपये किलो प्याज  
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 6:59 PM IST
meerut

मेरठ। एक तरफ जहां पूरे देश में प्याज (Onions) की बढ़ती कीमतों को लेकर अफरातफरी मची हुई है और प्याज 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। वहीं, लोगों को मिश्र (Egypt) की प्याज सस्ती मिल रही है और लोग इसे लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन को मिश्र की 200 कुंतल प्याज शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसकी कीमत 64 रुपये किलो रखी गई है। सर्किट हाउस (Circuit House) में प्याज बिक्री के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां प्याज लेने वालों की भीड़ उमड़ी।

सर्किट हाउस के इंचार्ज उमाशंकर वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मिस्र से बेहद उम्दा क्वालिटी की 200 कुंतल प्याज का आयात किया गया है। आयात की गई प्याज ट्रक द्वारा सर्किट हाउस स्थित जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में लाई गई थी। आज शहर के लोगों को 64 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सर्किट हाउस में प्याज बेची गई। सस्ती दरों पर मिल रही प्याज की सूचना मिलते ही सर्किट हाउस में प्याज के शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रति व्यक्ति दो से पांच किलो तक प्याज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि प्याज के मूल्यों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से शासन द्वारा मिश्र से प्याज का आयात किया गया है। इसमें 20 टन प्याज जनपद मेरठ को दी गयी हैं। इस प्याज को जनपद मे 64 रुपये प्रति किलों के हिसाब से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आ रहा था कि प्याज की अधिक किल्लत होने के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, इसके बाद शासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को राहत मिली है।

Updated on:
8 Jan 2020, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!