निर्भया के चारों दोषियों पर फैसला आने के बाद पवन जल्लाद का कहना है कि वह चारों को फांसी देने के लिए तैयार है। जैसे ही उसे सरकारी आदेश मिलेगा, वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। पवन ने कहा कि फांसी देने के लिए पहले से तैयारियां की जाती हैं। जिस जेल में फांसी दी जाएगी, पहले रस्से और तख्त की जांच की जाएगी। जिन दोषियों को फांसी देनी है, उनका वजन लिया जाएगा। वजन के अनुसार ही रस्सा तैयार किया जाएगा। उसने बताया कि पहले उसे 16 दिसंबर को तैयार रहने को कहा गया था, लेकिन उसके बाद कोई सूचना नहीं दी गई थी।