15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीर्ष नेताओं के सामने महिला सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी में उत्पीड़न के आरोप, देखें वीडियो

Highlights नेता प्रतिपक्ष के सामने महिला सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए उत्पीडन के आरोप पार्टी पदाधिकारियों पर लगे आरोपों को चुपचाप सुनते रहे रामगोविंद चौधरी महिला सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- पार्टी में की जा रही है उनकी उपेक्षा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Jan 2020, 3:33 PM IST

meerut

मेरठ। हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने आए सपा प्रतिनिधिमंडल को सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ा। सर्किट हाउस में सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पास पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई। उनका आरोप था कि पार्टी में महिलाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: चार साल पहले किया था प्रेम विवाह, पति ने बेटे के साथ घर से निकालकर बोल दिया...तलाक

सपा महिला मोर्चा की नेहा गौड़ ने कहा कि पार्टी के भीतर महिलाएं हर तरह के काम कर रही है। पार्टी के सभी धरने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेतीं है, लेकिन इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। पार्टी के भीतर महिलाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पार्टी के नेता रामगोविंद से कहा कि वे लोग लखनऊ से लेकर मेरठ तक पार्टी के सभी कार्यों और कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। इसके बाद भी पार्टी के भीतर महिलाओं की अनदेखी की जाती है।

यह भी पढ़ेंः मिस्र से आयी भरपूर प्याज, एक किलो के दाम सुनकर खुश हो गए लोग

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी नहीं चाहते कि महिलाएं आगे बढें। पार्टी पदाधिकारियों को रामगोविंद चौधरी ने कहा कि वे लखनऊ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करेंगे।