जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि प्याज के मूल्यों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से शासन द्वारा इजिप्ट से प्याज का आयात किया गया है, इसमें 20 टन प्याज जनपद मेरठ को दी गयी हैं। इस प्याज को जनपद मे 64 रूपये प्रति किलों के हिसाब से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रायरू देखने में आया था कि प्याज की अधिक किल्लत होने के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, इसके बाद शासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है।