मेरठ। सोमवार (Monday) को ठंड (Cold) ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन तेज धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन सोमवार की सुबह से मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गयी। वेस्ट यूपी-एनसीआर में जनपदों के स्कूलों में कहीं छुट्टियां (Schools Closed) पड़ी हुई हैं तो कहीं ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदला गया है, लेकिन जिस तरह सोमवार की सुबह दस बजे ठंड बढ़ने के साथ-साथ बूंदाबांदी शुरू हुई है, उससे स्कूलों की छुट्टियां बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन कई स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।