वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाशों के बीच गैंगवार शुरू होने के इनपुट के बाद पुलिस अफसर भी अलर्ट हो गए हैं। कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ, भूूपेंद्र बाफर, योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, मुकीम काला, सुमित जाट, भरतू नाई समेत दर्जनों बदमाश इस समय जेल में हैं। इनके जेल में होने के बावजूद इनके अपने-अपने इलाकों में खौफ है। इनके गुर्गे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये कुख्यात जेल से ही अपना गैंग चला रहे हैं।