पिछले दिनों आरएसएस की क्षेत्रीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने दावा किया कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे का काम अगले तीन महीने में पूरा लिया जाएगा। दो चरणों पर काम चल रहा है। मुख्य चरण डासना से मेरठ के 32 किलोमीटर के मार्ग में जमीन की अड़चनें आ रही थी, जिन्हें प्रदेश सरकार की ओर से दूर कर लिया गया है। चैथे चरण में डासना, कुशलिया, नाहल, रसूलपुर, सिकरोड गांवों में जमीन का मामला चल रहा था। इन चारों गांवों की जमीन का लगभग 50 करोड़ से अधिक का मुआवजा बांटा जाना था। इस मामले को फिलहाल निपटा लिया गया है।