डीएम अनिल ढींगरा के नए आदेश के बारे में जिला बेसिक अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ जनपद के सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, आंगनवाडी केंद्र, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड के सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक से दो जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का अवकाश किया गया है। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9.30 बजे से करवाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने कहा कि इस आदेश का पालन नही करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।