मेरठ

मिस्र से आयी भरपूर प्याज, एक किलो के दाम सुनकर खुश हो गए लोग

Highlights मेरठ के लोगों को सस्ती प्याज देने के लिए उठाया गया कदम जिला प्रशासन को 20 टन प्याज लोगों के लिए उपलब्ध करायी मिश्र से आयी प्याज, जिला प्रशासन बेचेगा 64 रुपये किलो  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 10:52 AM IST
meerut

मेरठ। प्याज (Onions) को लेकर अफरातफरी मची हुई है। मंडियों में प्याज कहीं दिखाई नहीं दे रही और दिखाई दे भी रही है तो उसके दाम सुनकर लोग खरीद नहीं रहे हैं। हफ्तेभर में प्याज के दाम 120 से 150 रुपये पर लोगों ने खरीदी है। लोगों को प्याज से राहत दिलाने के लिए मिश्र (Egypt) की प्याज मेरठ (Meerut) पहुंची है और जिला प्रशासन ने इसे बेचने के लिए सर्किट हाउस (Circuit House) में बेचने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि प्याज के मूल्यों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से शासन द्वारा इजिप्ट से प्याज का आयात किया गया है, इसमें 20 टन प्याज जनपद मेरठ को दी गयी हैं। इस प्याज को जनपद मे 64 रूपये प्रति किलों के हिसाब से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रायरू देखने में आया था कि प्याज की अधिक किल्लत होने के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, इसके बाद शासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की गयी इस 20 टन प्याज का वितरण जिला पूर्ति अधिकारी, कर्मचारी कल्याण निगम, सहकारी समिति नंगलाशेखू मेरठ एवं जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद का कोई भी व्यक्ति सर्किट हाउस मेरठ में मंगलवार से 64 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीद सकता

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!