मेरठ

निरक्षर ग्राम प्रधान होंगे हाईटेक, बिना किसी की मदद के करेंगे ऑनलाइन अपना काम

जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ रेनू सिन्हा का कहना है कि शासन के आदेश अनुसार ई-गर्वनेंस व्यवस्था का अनुपालन कराया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2021, 10:29 AM IST
online_training_.jpg
,,

मेरठ. केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पंचायतों को हाईटेक करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। सरकार की योजना है कि हाईटेक युग में गांवों की सरकार भी कंप्‍यूटर में दक्ष हो। ग्राम पंचायतों में 100 फीसद ई-गर्वनेंस व्यवस्था लागू करने की कवायद इसीलिए तेजी से चल रही है। ग्राम पंचायतों में सभी काम ऑनलाइन हों सकें। इसके लिए पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ग्राम पंचायतों में सभी काम ऑनलाइन किए जाएं, इसके लिए प्रधानों को भी कंप्यूटर की पूरी जानकारी दी जाएगी। जो प्रधान निरक्षर हैं उन्हें कंप्यूटर में दक्ष बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे वह बिना किसी की मदद के अपने सभी काम ऑनलाइन कर सकें।

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिलेगा प्रशिक्षण

मेरठ मंडल के छह जिलों में 2196 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में तमाम ऐसे प्रधान हैं, जिनके पास प्रोफेशनल डिग्री है। लेकिन इनमें कई प्रधान ऐसे भी हैं, जो निरक्षर हैं। पंचायत राज विभाग नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर उनके दायित्व की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ई-गर्वनेंस में सभी काम ऑनलाइन ही होंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों की ई-मेल आइडी होगी। उनके डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। प्रस्ताव बनवाने से लेकर भुगतान तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

ई-गर्वनेंस व्यवस्था का कराया जाएगा अनुपालन

जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ रेनू सिन्हा का कहना है कि शासन के आदेश अनुसार ई-गर्वनेंस व्यवस्था का अनुपालन कराया जाएगा। प्रधानों को इंटरनेट की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जो प्रधान निरक्षर हैं, उन्हें भी कंप्यूटर में दक्ष बनाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में इस सप्ताह मिल सकती है नियुक्ति

ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। संभावना है कि इस सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक साल के लिए तैनाती होगी। छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला