3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम पेट्रोल देखकर लिखी थी अपहरण की स्क्रिप्ट, पुलिस ने पांच दिन में किया बरामद

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर ने बताया कि विशाल शातिर दिमाग वाला है। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद ही उसने अपने अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Sep 2021, 10:08 AM IST

kidnap.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिमेंट कारोबारी ने क्राइम पेट्रोल देखकर अपने अपहरण की पटकथा तैयार की और खुद का अपहरण करवा दिया। पुलिस ने पांच दिन के भीतर शातिर सिमेंट कारोबारी को चंड़ीगढ़ से बरामद कर लिया। बता दें कि इस सिमेंट कारोबारी ने बीते 14 सितंबर को अपने अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे चंड़ीगढ़ से बरामद कर मेरठ ले आई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सीमेंट व्यापारी ने मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने अपहरण की कहानी तैयार की थी।

यह भी पढ़ें : UP ASSEMBLY ELECTION 2022: दादा-पिता की विरासत संभालना होगी चुनौती, 2022 में होगी रालोद के नए मुखिया की परीक्षा

यह है मामला

कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड पर सिमेंट व्यापारी विशाल उर्फ सागर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करता है। उसके पास में ही सरधना के खेड़ा गांव निवासी पवन सोम की भी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है। बीते 14 सितंबर को विशाल का अपहरण हो गया था। विशाल के परिजनों ने पवन सोम समेत उसके बेटे और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विशाल का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया और उसकी लोकेशन चंडीगढ़ मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें अपहत विशाल की तलाश में चंड़ीगढ़ के सेक्टर-21 पहुंची और वहां के एक लाज से उसको बरामद कर लिया।

क्राइम पेट्रोल देखने के बाद बनाई अपहरण की योजना

मेरठ लाकर पुलिस ने विशाल से पूछताछ की तो चौकाने वाली बात सामने आई। विशाल ने पुलिस से बताया कि वह अपने पड़ोसी दुकानदार पवन से ईष्या करने और 13 सिंतबर को हुए झगड़े में फंसाकर बदला लेने को खुद लापता हो गया था। वहीं रविवार को पुलिस से पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल देखा जिसके बाद खुद के अपहरण की योजना उसके दिमाग में आई।

आरोपित को कोर्ट में किया जाएगा पेश- इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर ने बताया कि विशाल शातिर दिमाग वाला है। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद ही उसने अपने अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की थी। खुद के अपहरण करने के षड़यंत्र रचने पर आरोपित विशाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं हिरासत में मौजूद पवन सोम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश