3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

किठौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने थाने में आकर सूचना नहीं दी। मामले की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Sep 2021, 6:10 PM IST

gangrape.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना किठौर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। वीडियो वायरल होने पर किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : Preliminary Examination: 88 परीक्षा केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी देंगे पीजीटी की परीक्षा

एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

किठौर की एक किशोरी और उसका परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिजनों ने बताया कि 19 जुलाई को उनकी बेटी बाजार से लौट रही थी। तभी गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

धमकी देकर करते रहे दुष्कर्म

इसके बाद आरोपी और उसका दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। फिर बाद में आरोपियों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। किशोरी व उसके परिवार वालों ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया है।

पांच दिन पहले भी की थी शिकायत

पीड़ित परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले भी उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। इसकी जानकारी लगने पर दोनों आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। वहीं किठौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने थाने में आकर सूचना नहीं दी। मामले की जांच शुरू कर दी है।

BY: KP Pandey

यह भी पढ़ें : मेरठ के बाद हापुड़ में पकड़ी गई एनसीईआरटी की नकली किताबें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश