3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Preliminary Examination: 88 परीक्षा केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी देंगे पीजीटी की परीक्षा

Preliminary Examination: परीक्षा केंद्र पर के गेट पर 2 महिला व दो पुरुष कांस्टेबल अभ्यर्थियों की तलाशी लेंगे। 24 अभ्यर्थियों के कमरे में दो-दो निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Sep 2021, 5:17 PM IST

exam.jpg

Preliminary Examination: मेरठ. लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता महिला पुरुष प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 39,985 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग की ओर से आयोजित 16 विषयों की परीक्षा 16 मंडल मुख्यालयों पर कराई जा रही है। मेरठ मंडल मुख्यालय में पीजीटी बायोलॉजी की परीक्षा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : मेरठ के बाद हापुड़ में पकड़ी गई एनसीईआरटी की नकली किताबें

अभ्यर्थियों का मेरठ आना हुआ शुरू

परीक्षा देने के लिए प्रदेश भर के बायोलॉजी अभ्यर्थियों का मेरठ आना शुरू हो चुका है। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक की पाली में होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा में किसी भी तरह से कोई भी अभ्यर्थी नकल न कर सके।

दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को करीब 2 घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना है। परीक्षा केंद्रों पर हर अभ्यर्थी की जांच की जाएगी। उसके बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। इसलिए सभी परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचे, जिससे परीक्षा में प्रवेश करने में देरी न हो। परीक्षा शुरू हो जाने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस रहेगी तैनात

परीक्षा केंद्र पर के गेट पर 2 महिला व दो पुरुष कांस्टेबल अभ्यर्थियों की तलाशी लेंगे। 24 अभ्यर्थियों के कमरे में दो-दो निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सहायक पर्यवेक्षक भी नियुक्त होंगे। 500 अभ्यर्थियों पर एक अतिरिक्त सहायक पर्यवेक्षक और 500 से अधिक अभ्यर्थी होने पर दो सहायक पर्यवेक्षक केंद्रों पर नियुक्त किए गए हैं। हर अभ्यर्थी को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बिठाया जाएगा और उसकी पूरी रिकॉर्डिंग भी आयोग को भेजी जाएगी।

स्कैन करके लगाई गई हैं तस्वीरें

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीरें स्कैन करके लगाई गई हैं। वही तस्वीर रोल लिस्ट में भी लगाई गई है। जिन अभ्यर्थियों के उपस्थिति पत्रक में फोटो नहीं होगा, वह परीक्षा में अपने दो स्वप्रमाणित फोटो व पहचान पत्र प्रवेश पत्र के साथ लेकर जरूर जाएं। यदि किसी अभ्यर्थी के पास फोटो व पहचान पत्र नहीं होगा तो उन्हें अभिवचन पत्र देना होगा।

बिना किसी शुल्क रखे जाएंगे अभ्यर्थियों के सामान

प्रवेश पत्र सहित जरूरी कागजातों और काले रंग के बाल पॉइंट पेन के अलावा अभ्यर्थी कुछ भी लेकर भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दूर से आने वाले जो भी अभ्यर्थी बैग या अन्य सामग्री साथ लाएंगे उन्हें रखने के लिए हर केंद्र पर एक कमरे में निश्चित स्थान रखा गया है। वहां बिना किसी शुल्क के अभ्यर्थियों के सामान रखे जाएंगे। प्रवेश द्वार पर कोई भी सामान नहीं रखेगा।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : High Security Number Plate रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी ऐसे करें दूर, वरना कटेगा 5 हजार का जुर्माना

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश