मेरठ

वाराणसी हादसे पर विपक्षी नेताआें ने भाजपा सरकार को लेकर कही बड़ी बातें

सपा, बसपा आैर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जतार्इ
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 8:44 PM IST
meerut

मेरठ। वाराणसी में हुए हादसे के बार प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया भी तेज हो गई है। मंगलवार की शाम को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लार्इआेवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। हजारों टन वजनी दो बीम नीचे गिरने से उसकी चपेट में रोडवेज बस, बोलेरो समेत कई दुपहिया वाहन चालक दब गए थे। घायलाें को आसपास के जिलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ पीजीआई और केजीएमयू भेजा गया है। वहीं विपक्ष ने इस हादसे के बाद इसका जिम्मेदार सीधे भाजपा सरकार को ठहराया है।

विकास के नीचे दबकर मर रहे लोग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के नीचे दबकर लोग मर रहे हैं। देश में ऐसा विकास आजादी के बाद से पहली बार देखने को मिला है। जब विकास के नीचे लोग दब-दबकर मर रहे हैं। योगी सरकार जनता की सुरक्षा में नकारा साबित हुई हैै।

हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। फ्लाईओवर का निर्माण इतने समय से हो रहा था क्यों नहीं वहां पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगी। इसके लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर वहां का प्रशासन और भाजपा की सरकार हैं। सोचिये जब देश के प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रशासन इतना लापरवाह है तो प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रशासन का क्या हाल होगा।

बीजेपी के मंत्री और नेता दिखा रहे हसीन सपने

मेरठ की मेयर और बसपा नेत्री सुनीता वर्मा ने कहा कि बीजेपी के मंत्री और नेता अपने बयानों में ही लोगों को हसीन सपने दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में एक के बाद एक लगातार गंभीर आपराधिक घटनाएं होती जा रही हैं। कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश बीजेपी सरकार का गैर जिम्मेदारी का हाल बना हुआ है। वाराणसी में लोगों की लाश पर विकास हो रहा है। इस हादसे के दोषियों को तुरंत सजा दी जानी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला