मेरठ

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

Asaduddin Owaisi: मेरठ में ओवैसी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। ओवैसी ने किसानों की कर्जमाफी, गन्ने का 600 रुपये भाव और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का वादा किया।
3 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 8:30 AM IST
AIMIM president Asaduddin Owaisi
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अपनी राजनीतिक तैयारी तेज कर दी है। मेरठ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख ओवैसी ने साफ कहा कि अब उनका गठबंधन किसी राजनीतिक दल के सामने सिर नहीं झुकाएगा और न ही किसी से भीख मांगेगा। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में 'रूल बाय गन' नहीं, बल्कि 'रूल बाय लॉ' होगा। ओवैसी ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधने के साथ किसानों की कर्जमाफी, गन्ने का 600 रुपये क्विंटल भाव और युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया।

'राजनीतिक चेतना जाग चुकी है, किसी पार्टी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे'

मेरठ की जनसभा में ओवैसी ने लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में AIMIM और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों को जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि अब राजनीतिक चेतना जाग चुकी है। अब किसी पार्टी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। न ही किसी से भीख मांगेंगे। ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने की ताकत उनके गठबंधन में है। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के 'मूंछ और दाढ़ी वाले' गठबंधन पर तंज का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि इसका नुकसान क्लीन शेव वाले चेहरे को होगा। उन्होंने कहा, "तुम हमको छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं।

चंद्रशेखर CM बने तो बंदूक नहीं, कानून का राज होगा- ओवैसी

ओवैसी ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच 31 जिलों में 85 जगहों पर 105 मुसलमानों को गोली मारी गई। संभल के नईम गाजी, मोहम्मद अयान, बिलाल अंसारी और मोहम्मद कैफ का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता अपने मंचों से इन मामलों पर बात नहीं करते। उन्होंने इंडिया हेट लैब के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि देश में हुई करीब 670 हेट स्पीच की घटनाओं में 75 फीसदी उत्तर प्रदेश में हुईं। ओवैसी ने मार्च 2017 से दिसंबर 2024 के बीच प्रदेश में 233 लोगों के एनकाउंटर में मारे जाने का दावा भी किया। उनके मुताबिक, इनमें 70 फीसदी मुस्लिम थे।

हालांकि, उन्होंने हिंदू युवकों के एनकाउंटर का भी जिक्र किया। सुमित गुर्जर, विकास दुबे और पुष्पेंद्र यादव के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि वह हर एनकाउंटर के खिलाफ हैं। ओवैसी ने कहा कि अगर चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में 'रूल बाय गन' नहीं, बल्कि 'रूल बाय लॉ' होगा। उन्होंने लोगों से 2027 में डर के बजाय उम्मीद और भरोसे के आधार पर वोट देने की अपील की।

किसानों की कर्जमाफी और गन्ने का 600 रुपये क्विंटल भाव देने का वादा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को लेकर ओवैसी ने कई वादे किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गन्ना किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा और 10 महीने के भीतर भुगतान कराया जाएगा। ओवैसी ने युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा व्यवस्था सुधारने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बचाने और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए मोर्चे को समर्थन दिया जाना चाहिए।

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना

ओवैसी ने साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी और करीब 50 हजार लोग बेघर हुए थे। ओवैसी ने आरोप लगाया कि सपा के 47 मुस्लिम विधायक होने के बावजूद पीड़ितों की मदद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सैफई में मुंबई से नाचने-गाने वालों को बुलाकर कार्यक्रम देख रहे थे। ओवैसी ने कांग्रेस पर भी हाशिमपुरा कांड को लेकर निशाना साधा।

Updated on:
15 Nov 2026, 8:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!