मेरठ

Breaking: आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद ने सल्फास खाकर किया सुसाइड

Highlights - Meerut स्थित आनंद अस्पताल प्रशासन ने की मौत की पुष्टि- कर्ज के चलते काफी समय से परेशान चल रहे थे हरिओम आनंद- पहले भी कर चुके हैं सुसाइड का प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2020, 6:14 PM IST
meerut3.jpg

मेरठ. आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शनिवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आनंद अस्पताल के मैनेजर मनीष पंडित ने इसकी पुष्टि की।

बता दें कि इससे पहले भी आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद ने शुक्रवार रात शास्त्रीनगर स्थित अपनी कोठी में छत से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उस दौरान उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट और हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। बताया जा रहा है कि आनंद अस्पताल पर कई तरह की देनदारियां थीं, जिसके चलते हरिओम आनंद काफी तनाव में चल रहे थे। पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। उनकी बेटी मानसी आनंद का कहना है कि इस घटना से उनके पिता हरिओम आनंद तनाव में थे।

पत्नी मीना आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात घर में परिजन एक जगह बैठे हुए थे। उस दौरान भी वो काफी तनाव में थे। आज उन्होंने अपने ही घर में रखा सल्फास खा लिया, जिसके बाद उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड की सूचना पर हरिओम आनंद के तमाम परिचित हॉस्पिटल पहुंच गए और उनका हाल जाना। बता दें कि हरिओम आनंद को कारोबार में नुकसान हुआ। उन पर बैंकों का लोन है। लोग लगातार उन पर दबाव डाल रहे थे। इस वजह से उन पर प्रेशर था और वह मानसिक तनाव में थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला