मेरठ

Holi 2023: 1500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन, संवेदनशील स्थानों पर PAC और RAF तैनात

मेरठ में 1500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। संवेदनशील जगहों की ड्रोन से निगरानी होगी। इसके अलावा जिले में आरएएफ और पीएसी तैनात की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2023, 9:10 PM IST
Holi 2023: मेरठ में होली पर पीएसी और आरएएफ तैनात, 1500 से अधिक जगहों पर होगा होलिका दहन
पुलिस लाइन में होली और शब-ए-बरात के मददेनजर शहर के जिम्मेदार लोगों की बैठक को संबोधित करते एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण।

होलिका दहन और रंग वाली होली के दिन के लिए मेरठ में पुलिस प्रशासन ने चुस्त इंतजाम किए है। होली और शब-ए-बरात पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी।

त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने तैयार की है। जिले में 1500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इन स्थलों पर थाना पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ की तैनात की जाएगी।

पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों की बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दिशा-निर्देश दिए। होली पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए है कि मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी जाए और जिम्मेदार लोगों से समन्वय बनाकर होली और शब-ए-बरात को सद्भाव से मनाने की अपील की जाए।

थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में कोई चूक न की जाए और न ही कोई विवाद पैदा होने दें। ग्रामीण क्षेत्र में 865 और शहरी क्षेत्र में 715 जगहों पर होलिका दहन होगा। इस दौरान थाना पुलिस को गश्त के निर्देश दिए गए है।

Published on: