मेरठ

सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिजनों में मचा कोहराम

छात्रा की मौत के बाद सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके से ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 3:24 PM IST
villagers in hospital
सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिजनों में मचा कोहराम

बागपत। बड़ौत में सड़क हादसे में बीए की छात्रा की मौत हो गयी। छात्रा जब अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी तो ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका भाई बाल बाल बच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड की है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब बीए की छात्रा रेशु अपने भाई के साथ बाईक पर सवार होकर घर वापस जा रही थी तभी ट्रेक्टर ट्राली ने बाईक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। छात्रा की मौत के बाद सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके से ट्रैक्टर चालक भाग निकला।

हादसे के समय बाइक पर छात्रा का भाई भी मौजूद था जो बाइक चला रहा था, लेकिन उसका भाई हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
14 Oct 2018, 3:24 PM IST
Published on: