28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल हादसे के बाद एक अौर बड़ा हादसा, अब तक 7 लोगों की मरने की सूचना, 35 से अधिक घायल

रेल हादसे के बाद एक अौर बड़ा हादसा, अब तक 7 लोगों की मरने की सूनचा, 35 से अधिक घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 14 Oct 2018, 8:43 AM IST

accident

बड़ा हादसा : रेल हादसे के बाद एक अौर बड़ा हादसा, अब तक 7 लोगों की मरने की सूनचा, 35 से अधिक घायल

रायबरेली.जिले में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है। हादसे के शिकार हुए लोग ऊंचाहार क्षेत्र के मदारीपुर गांव के रहने वाले है जो गंगापार स्थित एक धर्म स्थान से दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और एसपी सुजाता सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। घायलों को उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी पिकप में बैठ कर गंगा पार स्थित एक धर्म स्थल में दर्शन करने गये थें और वहां से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी यह पिकप ऊंचाहार की तरफ से मदारीपुर अपने गांव की तरफ जा रही थी कि तभी मनीरामपुर नहर के पास सलोन की तरफ से आ रही बस से भिड़ गयी। बस व पिकप में इतना जोर दार भिडन्त हुयी कि पिकप में सवार सात लोंगो में गांव मदारीपुर व अन्य गांव के रहने वाले लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि गांव के अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें ऊंचाहार अस्पताल ले जाया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ऊंचाहार मनोज कुमार पाण्डेय ने रामपुर मनीपुर में हुई घटना में पहुंचते ही अपनी फार्चुनर गाड़ी से बुरी तरह घायल क्षत-विक्षत हुए लोगों को एनटीपीसी पहुंचाया तथा एनटीपीसी से जेसीबी मंगाकर गाड़ी में फंसे लोगों को निकलवाया। मनोज कुमार ने मृतकों के लिये सरकार से 25-25 लाख रुपए की अर्थिक मदद तथा घायलों के लिए 5-’5 लाख की मांग की।

एसपी सुजाता सिंह ने बताया है कि 7 लोंगो की मोत हो गयी है और 35 लोग घायल है , फिलहाल जेसीबी के सहारे रास्ता साफ किया जा चुका है , और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।