28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार-बाइक भिड़ंत: दो मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:21 PM IST

कार-बाइक भिड़ंत: दो मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल

कार-बाइक भिड़ंत: दो मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल

भीलवाड़ा/बीगोद

भीलवाड़ा-कोटा सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम कार व बाइक की भिड़ंत में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि सोपुरा के पास भीलवाड़ा की तरफ से आ रही कार ने बीगोद की ओर से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना स्थल पर आधार कार्ड मिला जिसमे राजेंद्र पुत्र नारायण सिंह निवासी जेतपुरा नैगड़ जिला बूंदी लिखा हुआ है। बाइक पर सवार महिला भी गंभीर रुप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक पर एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। जिसमें से एक लड़की जिसकी उम्र तीन वर्ष व एक लड़का जिसकी उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। दोनो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घनाग्रस्त परिवार की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना स्थल पर बीगोद व बडलियास पुलिस पहुंची । घटना स्थल पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गई। राहगीरों के अनुसार सड़क पर अचानक मवेशी आ गए थे, जिनको बचाने के चलते तेज गति से भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया था। गंभीर रूप से घायलों को भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही दोनों बच्चों के शव भी वहीं रखवाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग