
पैदल घर आ रहे दो लोगों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर घायल
चूरू/सरदारशहर.
बायला गांव में गुरुवार देर रात को बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बायला निवासी गोविन्द मेघवाल 27 बायला धाम में चल रहे कार्यक्रम में भाग लेकर अपने साथियों के साथ पैदल वापिस घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी, हादसे में गोविन्द मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेजपाल 24 गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार सीताराम मेघवाल के मामूली चोट आई
घायल तेजपाल को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया। वही बाइक सवार सीताराम मेघवाल के मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक गोविन्द के भेड़े चराता था तथा परिवार के लोग खेती का कार्य करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
12 Oct 2018, 8:52 PM IST
Published on:
12 Oct 2018, 8:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.