मेरठ

पाकिस्तानी YouTube चैनलों से सीख रहे थे हथियार और शराब बनाना, IG ने भेजी शासन को रिपोर्ट

पुलिस ने ऐसे पाकिस्तानी YouTube चैनल को चिहिंत किया है, जो हथियार बनाना सिखाते हैं। इन YouTube चैनलों को बंद करने के लिए IG ने शासन को पत्र लिखा है।
less than 1 minute read
Dec 14, 2022
पाकिस्तानी YouTube चैनलों से सीख रहे थे हथियार और शराब बनाना, IG ने भेजी शासन को रिपोर्ट
मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने शासन को लिखा पत्र

YouTube पर अवैध हथियार और कच्ची शराब बनाना सिखा रहे चैनलों पर रोक लगाने के लिए आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने शासन को पत्र लिखा है।


मेरठ में पकड़े गए तमंचों के कई कारखाने
बता दें कि पिछले दिनों थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तमंचा बनाने के कई कारखाने पकड़े गए थे। तमंचा कारखाने में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि वो YouTube चैनल देखकर हथियार बनाना सीखे हैं।


अवैध शराब माफियाओं ने भी पूछताछ के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने YouTube चैनल से नकली शराब बनाना सीखकर नकली शराब बनाने लगे । ऐसे YouTube चैनलों की एक लिस्ट तैयार की गई जो असलहा बनाने और शराब बनाने के बारे में बताते हैं।


इसकी लिस्ट शासन को भेजी गई है। मेरठ आईजी द्वारा भेजी गई लिस्ट को शासन ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ऐसे YouTube चैनल पर रोक लगाई जाएगी।


पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे YouTube चैनल
जांच में सामने आया है कि हथियार बनाने और शराब बनाना सिखाने वाले YouTube चैनल पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। जिस ईमेल और नंबर से ये यू-ट्यूब चैनल संचालित किए जा रहे हैंं उनको पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की बात कही जा रही है।

Published on:
14 Dec 2022 07:27 pm