मेरठ

क्वारंटाइन सेंटर के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, इन मरीजों को नहीं किया जाएगा भर्ती

Highlights: -स्वास्थ्य विभाग ने नियमों में किया ये बदलाव -अब कम लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटाइन करने के निर्देश -गंभीर लक्षण वालों को ही किया जाएगा भर्ती
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 2:31 PM IST
Feature image

मेरठ। अब जिले में केवल कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षण वाले मरीजों को सरकारी केंद्रों में क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं, मरीज के सामान्य और बिना लक्षण वाले परिजनों को होम क्वारंटीन रहना होगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह बदलाव किया है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की एक हजार से अधिक हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भविष्य की योजना पर काम कर रहा है। गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए यह बदलाव किया गया है। इसके तहत बिना संदिग्ध लोगों को घर में ही क्वारंटीन रहने की छूट मिल गई है। ऐसे लोग भी अपने घरों पर क्वारंटीन रह सकते हैं, जिनमें कम लक्षण हैं।

बता दें कि अभी तक सुभारती के अलावा शोभित विवि के क्वारंटीन केंद्र में केवल संदिग्ध लोगों को ही रखा जाता था। इस बदलाव के बाद अब यहां केवल चार ही लोग बचे हैं। जबकि अप्रैल और मई में यहां करीब तीन से चार सौ संदिग्ध लोग क्वारंटाइन थे। इसके साथ ही हापुड रोड स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कालेज के क्वारंटाइन केंद्र में 33 मरीज क्वारंटाइन हैं। यहां कोरोना लक्षण वाले मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल और सुभारती विवि में क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा निजी सुविधाओं वाले क्वारंटाइन केंद्र भी बनाए गए हैं। अब इन क्वारंटाइन सेंटरों पर कम संक्रमण वाले मरीजों को नहीं रखा जाएगा। इस बारे में सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कम संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मरीज घर पर ही क्वारंटाइन रहे। गंभीर मरीजों केा ही अस्पतालों और सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है।

Updated on:
18 Jun 2020, 2:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप