मेरठ

Patrika News@9pm: एक क्लिक में पढ़िए 5 बड़ी खबरें

बुलेटिन की बड़ी खबरें 1. शुक्रताल से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आैर ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत 2. महिला ने 7 साल की बेटी संग जहर खाया, मां की मौत, मासूम की हालत नाजुक 3. पत्रकार की पिटाई मामले की जांच के लिए पहुंची प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम 4. बेकाबू डम्पर ने नवीं के छात्र को रौंदा, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा 5. हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप
3 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 9:58 PM IST
Feature image

मेरठ। पेश हैं 15 जून (आज) रात नौ बजे तक की पांच बड़ी खबरें। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के NH-58 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गर्इ, जबकि बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के नरा गांव में पति से हुए मामूली विवाद में महिला ने अपनी सात साल की बेटी के साथ जहर खा लिया। इसके बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गर्इ, जबकि बच्ची की हालत गंभीर है। शामली में पत्रकार की पिटार्इ के मामले में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की टीम पहुंची आैर जांच शुरू की। वहीं मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में में बेकाबू डम्पर ने नवीं के छात्र को रौंदा, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा। वहीं, सहारनपुर के देवबंद में NH-59 पर गांव साखन कला के निकट युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ।

शुक्रताल से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के NH-58 पर शनिवार को तीर्थनगरी शुक्रताल से लौट रहे श्रद्धालुआें की ट्रैक्टर ट्राली आैर ट्रक के बीच हुर्इ टक्कर में में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गर्इ, जबकि बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दाेनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः

महिला ने 7 साल की बेटी संग जहर खाया, मां की मौत, मासूम की हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नरा गांव में पति से हुए मामूली विवाद में महिला ने अपनी सात साल की बेटी के साथ जहर खा लिया। इसके बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गर्इ, जबकि बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः

पत्रकार की पिटाई मामले की जांच के लिए पहुंची प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम

शामली। जीआरपी के इंस्पेक्टर आैर कांस्टेबलों के हाथों टीवी पत्रकार अमित शर्मा की पिटार्इ के मामले में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की टीम पहुंची आैर जांच शुरू कर दी। इस टीम में दो सदस्य हैं। इन्होंने पत्रकारों के बयान दर्ज किए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः

बेकाबू डम्पर ने नवीं के छात्र को रौंदा, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

मुरादाबाद। मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में में बेकाबू डम्पर ने नवीं के छात्र को रौंदा, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा। खनन करने के बाद हाइवे से तेज गति से गुजर रहे डम्फर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गर्इ। ड्राइवर डम्पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया आैर वाहनों में तोड़फोड़ की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः

हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद में NH-59 पर गांव साखन कला के निकट युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ। दरअसल, पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि युवक-युवती की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गर्इ है। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक-युवती आपस में प्रेम करते थे आैर घर से भाग रहे थे। दोनों की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

Updated on:
15 Jun 2019, 9:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप