मेरठ

VIDEO: माॅल में बर्थडे मनाने गई किशोरी का अपहरण, बरामदगी के लिए पुलिस को दिया तीन दिन का समय

Highlights सप्ताहभर बाद भी पुलिस नहीं कर पाई तलाश सहेलियों के साथ गई थी माॅल में बर्थडे मनाने परिजनों व लोगों का थाने पर किया प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 2:15 PM IST
meerut

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शाॅप्रिक्स माॅल में बर्थडे मनाने गई किशोरी छात्रा का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने थाना ब्रह्मपुरी में अपहरण का केस दर्ज कराया है। इस घटना को एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन पुलिस छात्रा को तलाश नहीं कर पायी है। इससे नाराज परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी थाने पर प्रदर्शन किया और छात्रा की बरामदगी की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

ब्रह्मपुरी थाना के माधवपुरम क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर तारीख को वह तीन सहेलियों के साथ दिल्ली रोड स्थित शाॅप्रिक्स मॉल में घूमने गई थी, तभी से वह लापता है। उसके अपहरण की रिपोर्ट भी अगले दिन दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही उसकी सहेलियों से भी पूछताछ के नाम पर खानापूर्ति की गई है। वह लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।

परिजन अन्य लोगों के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और बेटी की बरामदगी की मांग की। उन्होंने पुलिस को बेटी को बरामद करने के लिए तीन दिन का समय दिया। इसके बाद उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरा समाज पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगा। इस दौरान पंकज त्यागी, आदेश त्यागी, अश्विनी त्यागी, अर्जुन त्यागी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला