2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस वाले बनकर बैग की तलाशी ली और सराफा व्यापारी से लूट लिया 12 लाख का सोना

Highlights उत्तराखंड का युवा व्यापारी जेवरातों की डिलीवरी लेने मेरठ पहुंचा था बैग की चेकिंग के बाद गलतफहमी कहकर व्यापरी को जाने दिया दहशत में आया सराफा व्यापारी बिना रिपोर्ट दर्ज कराए लौट गया घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Nov 2019, 9:20 AM IST

meerut

मेरठ। उत्तराखंड से जेवरातों की डिलीवरी लेने आए सराफा व्यापारी के पुत्र से दो बदमाशों ने पुलिस वाले बताकर बैग की चेकिंग के बहाने 12 लाख रुपये का सोना लूट लिया। व्यापारी को इसका बाद में पता चला, जब उसे शक हुआ तो बैग से जेवरात गायब मिले। इसके बाद व्यापारी इतनी दहशत में आ गया कि वह बिना रिपोर्ट दर्ज कराए अपने घर लौट गया। इस घटना के बाद से सराफा व्यापारियों में बेहद रोष है।

यह भी पढ़ेंः देवर ने की छेड़छाड़ तो पत्नी को मायके छोड़ आया, फिर फोन पर कह दिया तलाक...तलाक...तलाक

घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की है। उत्तराखंड के सराफा व्यापारी का पुत्र जेवरातों की डिलीवरी लेने के लिए मेरठ आया हुआ था। डिलीवरी लेने के बाद उसने घंटाघर से रोडवेज बस अड्डे के लिए रिक्शा किया। जिला अस्पताल के सामने पीछे से बाइक पर दो युवकों ने उसे रोका। खुद को पुलिस वाले बताकर एक ने अपना आईकार्ड दिखाया और बैग की तलाशी लेने की बात कही।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पेड़ का विवाद पहुंचा अदालत, कचहरी से लौटते समय महिलाओं से मारपीट, गाड़ी में खींचने का प्रयास

तलाशी लेने के बाद युवकों ने गलतफहमी की बात कहकर उसे जाने कहा। सराफा व्यापारी दूसरी रिक्शा से बस अड्डे की ओर चल दिया। कुछ दूर जाने पर उसे शक हुआ तो उसने बैग चेक किया। बैग से जेवरात गायब मिले। व्यापारी ने स्थानीय सराफा व्यापारी को फोन करके पूरी घटना बताई। वहां पहुंचे सराफा व्यापारियों ने पीडि़त से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन पीडि़त व्यापारी इतनी दहशत में था कि बिना रिपोर्ट दर्ज कराए उत्तराखंड लौट गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि कोई घटना हुई है तो व्यापारी तहरीर दे, पुलिस कार्रवाई करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश