मेरठ

Har Ghar Tiranga Abhiyan : मेरठ में ये लोग नहीं मनाएंगे हर घर तिरंगा महोत्सव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Har Ghar Tiranga Abhiyan आज से देश की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है। नगर निगम की टीम से लेकर सामाजिक संस्थाएं तक तिरंगा झंडा देकर लोगों को हर घर तिरंगा की इस मुहिम में शामिल होने का आहवान कर रहे हैं। लेकिन वहीं आवास विकास की कालोनी जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों के पास आज मकान भी है और तिरंगा भी लेकिन वो अपने घर इसको लगा नहीं सकते।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2022, 9:51 AM IST
Har Ghar Tiranga Abhiyan : इन लोगों के पास राष्ट्रीय ध्वज और घर भी लेकिन नहीं मनाएंगे हर घर तिरंगा महोत्सव
Har Ghar Tiranga Abhiyan : इन लोगों के पास राष्ट्रीय ध्वज और घर भी लेकिन नहीं मनाएंगे हर घर तिरंगा महोत्सव

Har Ghar Tiranga Abhiyan आज जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटी अपने आवंटित भवनों पर तिरंगा लेकर पहुँचे। देश में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत ये आवंटी भी आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना चाहते थे। लेकिन आवास विकास ने इस आवंटियों को अभी तक मकानों का कब्जा नहीं दिया है। जिस कारण से अपने घर पर तिरंगा झंडा नहीं लगा सके। राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान से ये सभी आवंटी वंचित रह गए हैं। इन सभी आवंटियों ने आवास विकास परिषद और जन प्रतिनिधियों को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए रोष व्यक्त किया।


आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि आवंटी जागृति विहार एक्सटेंशन में पिछली साल भी स्वतंत्रता दिवस समारोह नहीं मना पाए थे और इस बार जब पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है तब जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटी इस महान राष्ट्रीय महापर्व पर आवास विकास परिषद की लापरवाही के कारण वंचित रह गए है।

आवास विकास परिषद ने आवंटियों को कब्जा पत्र देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। तमाम ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन के बावजूद भी आज तक ना तो आवंटियों को कब्जा दे पाया है और ना ही आज तक कॉलोनी में सड़क, पानी, बिजली, सीवर और पुलिया आदि के विकास कार्यो को पूरा करा पाया है। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले आवंटियों में मुख्य रूप से सुशील कुमार पटेल, रविन्द्र कुमार, विजय शर्मा, मोहित त्यागी, हरीश चौहान, शरद कुमार, चन्द्र प्रताप सिंह, नितिन अग्रवाल, राहुल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
12 Aug 2022, 9:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला