मेरठ

रिहायशी इलाके में खतरनाक काम करने वाले लोगों को दिखाते हैं भाजपा नेता का धौंस

आबादी के बीच चल रहा अवैध गैस रिफलिंग का धंधा रोकने पर आरोपी दिखाते हैं भाजपा नेता की धौंस शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं करती है कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2019, 6:25 PM IST
gas cylinder blast in meerut
रिहायशी इलाके में खतरनाक काम करने वाले लोगों को दिखाते हैं भाजपा नेता का धौंस

मेरठ. सरकार बनने के बाद से भाजपा सैद्वातिक राजनीति की दुहाई भले ही देती रही हो। लेकिन उसके नेताओं पर भी कई तरह से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। मेरठ में ही पूर्व में हुए चुनावों के दौरान तो भाजपा कई गुटों में बंट गई और सभी भीतर खाने आरोप लगाते रहे। लेकिन अब मेरठ में लोगों ने भी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। मेरठ में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा पर ही अवैध गैस रिफलिग वालों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि बीती सोमवार को अवैध गैस रिफलिंग के दौरान हादसा हो गया था। हालांकि, इस हादसे में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है। लेकिन सवाल यह है कि कैसे प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे अवैध रिफलिंग का धंधा चल रहा था।

मेरठ में अवैध रिफलिंग के दौरान हुए हादसे के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है, जिस मोहल्ले में गैस रिफलिंग के दौरान हादसा हुआ। वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि मोहल्ले में कई लोग अवैध रिफलिंग का काम करते हैं। इन लोगों को अगर मना किया जाता है तो ये लोग भाजपा नेताओं की धमकी देने लगते हैं। जिस घर के बराबर में गैस रिफलिंग का कारोबार चल रहा था। उसके मालिक वसीम का कहना है कि जो लोग गैस की अवैध रिफलिंग करते हैं वे लोग भाजपा नेताओं की धमकी देते हैं। कहते हैं कि उनके इशारे पर यह काम हो रहा है। कोई कुछ नहीं कर सकता। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना था कि पुलिस-प्रशासन जानकर भी कुछ नहीं कर सकता। ये लोग किसी बडे़ हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं। यदि ऐसा हुआ तो भारी जानमाल की क्षति होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Updated on:
30 Apr 2019, 6:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप