मेरठ

लोगों की यौन क्षमता पर बुरा असर डाल रहा कोरोना वायरस ! जानिए एक्सपर्ट की सलाह

सैक्सोलोजिस्ट ( Sexologist ) से कोरोना के ठीक हुए लोग ले रहे सलाह, सैक्सोलोजिस्ट ने बताई यौन क्षमता पर असर पड़ने की बड़ी वजह, यौन क्षमता पर असर पड़ने से पोस्ट कोविड लोग हुए परेशान
2 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 10:38 PM IST
कोरोना वायरस
corona virus

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. कोरोना ( Corona virus ) से संक्रमित हुए व्यक्ति ठीक होने के बाद भी कई परेशानियों से घिर रहे हैं। चिकित्सक उन्हें ठीक होने के बाद भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी पोस्ट कोविड मरीजों की यौन क्षमता पर असर पड़ रहा है ? इस सवाल पर सैक्सोलोजिस्ट चिकित्सकों का मानना है कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

दरअसल, यौन चिकित्सकों ने ऐसा इस आधार पर कहा क्योंकि उनके पास ऐसे कई मरीजों ने संपर्क किया जो कि कोरोना पॉजिटिव थे और ठीक होने के बाद उनकी यौन क्षमता पर इसका बुरा असर पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार इससे महिला और पुरूष दोनों ही तरह के लोग प्रभावित हो रहे हैं। यौन चिकित्सक ऐसे मरीजों को सावधानी बरतने और मानसिक रूप से खुद काे मजबूत करने की सलाह देने के साथ-साथ मेडिकल उपचार भी दे रहे हैं। उपचार के बाद लोग धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सेक्सोलोजिस्ट ( Sexologist ) डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके पास पहला केस ऐसा आया था जो कि कोरोना पाजिटिव हो गया था। उसके बाद उसकी यौन क्षमता पर इसका असर पड़ने लगा। मरीज ने उनसे संपर्क किया। पहले तो उन्होंने भी इसे मरीज के मन का बहम समझा लेकिन इसके बाद उनके पास दर्जनों मामले आ गए। ये सभी कोरोना संक्रमित हुए थे और ठीक होने के बाद उनकी यौन क्षमता पर इसका असर पड़ा था। हालांकि बाद में सभी मरीज सामान्य हाे गए ठीक गए।


मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करता है वायरस

सेक्सोलोजिस्ट डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करता है। वायरस से व्यक्ति ठीक तो हो जाता है लेकिन वह फिर भी मानसिक रूप से अपने आपको स्वस्थ्य नहीं कर पाता जिसका असर सीधा व्यक्ति की यौन क्षमता पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों को उन्होंने कुछ दवाइयों के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने की सलाह दी जिसके बाद वह ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं को भी कोविड-19 के बाद ऐसी शिकायत हुई। उनके संपर्क में ऐसी कई महिलाएं आई जिनको ऐसी परेशानी थी लेकिन चिकित्सीय उपचार के बाद वे भी ठीक हो गई।

Updated on:
24 May 2021, 10:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला