
Patrika
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( Weather forecast ) मौसम विभाग ( weather department ) ने तीन दिन तक धूल भरी तेज हवाएं ( Strong winds ) चलने का अंदेशा जताया है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में 27 और 28 मई को बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक धूल भरी हवाओं ( Dusty winds ) के चलने की पूरी संभावना है। इन धूल भरी हवाओं से दमा के मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है।
मेरठ में ( weather news ) रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया था जो कि समान्य से करीब पांच डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि समान्य से तीन डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार पहले चक्रवात ताउते और अब यास के चलते मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन खरीफ की फसल के लिए अच्छा है। बारिश होने से ग्राउड वाटर लेवल में भी सुधार होगा।
उन्होंने बताया कि ( weather update ) इस बार मई के महीने में बारिश वैसे भी कई रिकार्ड तोड़ चुकी है। मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार पिछले 136 सालों में इतनी बारिश नहीं हुई जितनी कि अभी तक मई के महीने में हो चुकी है। इससे पहले मई 2020 में भी लॉकडाउन के दौरान इसी तरह का मौसम था जिसके चलते तापमान में काफी परिवर्तन आया था। सोमवार को हवा की रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रही तो वहीं एक्यूआई यानी वायु सूचकांक भी 132 रहा। यानी हवा की सेहत कुछ थोड़ा खराब रही। 27 और 28 मई को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh weather department ) में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Updated on:
24 May 2021, 9:23 AM IST
Published on:
24 May 2021, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.