30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में ताउते ने कहर बरपाया, अब जून के लिए मौसम विभाग ने जताई बड़ी आशंका

मई माह में ताउते Cyclone Tauktae की तबाही के बाद अब मौसम विभाग Meteorological Department ने जून माह को लेकर अलर्ट जारी किया है। जून माह में भारी गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 May 2021, 11:00 PM IST

Sultanpur Weather Forecast

mausam

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मेरठ.

जून में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

पिछले एक सप्ताह से मौसम ( mausam ) में ठंडक और ताउते ( तौकते ) तूफान के चलते बारिश और तेज हवा से मई माह में भले ही तापमान काफी नीचे रहा हो लेकिन अब तगड़ी गर्मी ( Summer )
के लिए तैयार हो जाइये। यह हिदायत यूं ही नहीं दी जा रही। दरअसल मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department ) ने जून माह में भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ( Meteorological Department ) की आशंका के अनुसार जून माह में तापमान के 42 डिग्री पार होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: ‘ताउते' के बाद अब यास चक्रवात शुरू करेगा अपना कहर, यूपी के कई जिलों में बारिश का मौसम अलर्ट

ताउते तूफान ( Cyclone Tauktae ) की वजह से वैस्ट के मौसम में ठंडक है लेकिन अब तापमान बढ़ने लगा है। इसका उदाहरण दिल्ली से सटे महानगर मेरठ के तापमान से मिलता है। शनिवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री तक पहुंच गया । न्यूनतम तापमान भी यहां 20.8 डिग्री ही रिकार्ड किया जा सका। यह तापमान पिछले एक सप्ताह के ग्राफ से देखा जाए ताे बढ़ा हुआ माना जा रहा है। शनिवार को गर्मी के कारण शहर की अधिकांश सड़कें सुनसान हो गई। हालांकि इस समय आंशिक लॉकडाउन भी रहा लेकिन इस आंशिक लॉकडाउन में भी सड़कों पर आवाजाही बनी रहती है लेकिन शनिवार को गर्मी के चलते यह आवाजाही कम ही दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: ताऊते के बाद फिर एक चक्रवाती तूफान की आशंका, जानिये कैसा रहेगा अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से चार डिग्री कम था। उन्होंने बताया (Weather forecast) कि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढकर 40 डिग्री तक पहुंचेगा। जून माह में तेज गर्मी पड़ने के आसार है। जून माह में ( weather forecasting ) तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दो दिन झमाझम बारिश से हवा हुई साफ, अगले एक सप्ताह तक मौसम में नहीं होगा परिवर्तन, बरसेंगे बदरा

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट: चक्रवात का असर खत्म, अब यूपी में बढ़ेगी गर्मी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग