30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताऊते के बाद फिर एक चक्रवाती तूफान की आशंका, जानिये कैसा रहेगा अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

बंगाल कि खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले तीन से चार दिन में इसके चक्रवाती तूफान बनने की संभावना (Another Cyclone possibility) है। हालांकि यूपी के जिलों पर इसका असर होगा कि नहीं यह तूफान (Cyclone) की तीव्रता पर निर्भर करेगा। ताऊते (Tauktae) के बाद फिलहा अगले पांच दिन मौसम ठीक रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 May 2021, 2:00 PM IST

cyclone

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. तौकते (Tauktae) तूफान के असर से यूपी में बीते तीन दिन आंधी-पानी की भेंट चढ़े और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं (Speedy Wind) चलीं। हालांकि अब पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों को छोड़ दें तो यूपी में अधिकतर जगहों पर मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Forecast) है कि अगले पांच दिनों तक यूपी में मौसम ठीक रहेगा और तेज धूप निकली रह सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अगले 3 से 4 दिनों में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में बदल सकता है। हालांकि अभी इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यूपी के जिलों पर इसका कितना असर होगा। उधर यूपी के उन इलाकों में बादल छाने व छींटे और बौछार पड़ने की संभावना है जो उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा से सटे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई तक उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हरियाणा (Haryana) की सीमा से सटे यूपी के कुछ क्षेतों में बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पर इससे अभी कोई खतरा नहीं। तीन से चार दिनों के बाद यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और बंगाल व उड़ीसा में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि यूपी में तूफान का असर इसकी तीव्रता पर निभर्र करेगा। हालांकि 26 मई तक मौसम खुला रहने की संभावना है।


अमूमन मई के महीने में तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलती। ऐसा बहुत कम होता है। ताऊते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मई के महीने में मौसम बदला और तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली। तूफान के असर से पिछले तीन दिनों तक यूपी के तकरीबन सभी इलाकों में आंधी और बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से निजात मिली।