
UP Weather Alert latest Hindi news
लखनऊ. Weather Forecast Today LIVE Updates यूपी में मौसम का मिजाज चक्रवाती तूफान ‘ताउते' की वजह से काफी बदल हुआ रहा। अब यास चक्रवात (cyclone yaas) का कहर बरपने वाला है। यूपी के सटे राज्यों में यास चक्रवात का असर रहेगा। जिस वजह से पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि यूपी के कई जिलों में भी यास अपना असर दिखा सकता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वैसे आने वाले करीब चार से पांच दिन बादल आंख मिचौली खेलेंगे।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिन खूब बारिश दर्ज की गई है। प्रचंड गर्मी वाले मई के महीने में बारिश ने मौसम का मिजाज खुशनुमा कर दिया है। बारिश की फुहारें और ठंडी हवाओं ने मई माह को सावन में बदल दिया है। यूपी में इस वजह से तापमान सामान्य से कुछ कम हुआ। फिलहाल आईएमडी के अनुसार, अभी इसमें और गिरावट आने के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में बारिश से मौसम तो सुहाना हो ही गया है। प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिली है। लगातार दूसरे दिन भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) संतोषजनक श्रेणी में रिकार्ड हुआ। शुक्रवार को एक्यूआइ 52 रहा। वहीं गुरुवार को यह 51 रिकार्ड किया गया था।
Updated on:
22 May 2021, 7:22 PM IST
Published on:
22 May 2021, 7:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.