30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, 27 और 28 मई को बारिश के साथ आएगा तूफान

26 को 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं। 27—28 मई को हो सकती है हल्की बूंदाबादी। ताउते के बाद अब यास करेगा मौसम सुहाना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 May 2021, 10:59 AM IST

hqdefault.jpg

नोएडा। weather alert. ताउते तूफान (taukte cyclone) ने पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में जमकर कहर बरपाया। इसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी देखने को मिला। कई दिन लगातार बारिश और तूफान (rain and wind) से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तो इसके चलते कई लोगों की जान भी चली गई। हालांकि अब तूफान ताउते शांत पड़ गया है। लेकिन इस बीच अब मौसम विभाग ने यास चक्रावात (yas cyclone) का अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर यूपी में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगामी 27 और 28 मई को वेस्ट यूपी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तूफान की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Weather forecast alert ताउते तूफान के बाद अब चक्रवात यास को लेकर अलर्ट जारी, यूपी के इन जिलों में फिर होगी बारिश

कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष की मानें तो यास चक्रवात का असर ताउते जैसा नहीं होगा। हालांकि इसके कारण तेज आंधी और हल्की बारिश आने की संभावना है। पश्चिमी उप्र में 26 मई की शाम या फिर 27 मई को 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। वहीं 27 और 28 मई को हल्की बारिश की संभावना है। माना जा रहा है कि लोगों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिल सकेगी। चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवात में बदलने और 26 मई को इसके बिहार के पार करने की आशंका है। इसके मद्देनजर राज्यों में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP के इन जिलों में अटैक कर सकता है 'टिड्डी दल', कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा दबाव

डा. एन सुभाष ने बताया कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। जिससे बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ बन रहा है। यह धीरे—धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चक्रवात में तब्दील हो सकता है। अगले 24 घंटों में यह बहुत गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है। पिछले साल मई में दो चक्रवात अम्फान और निसर्ग के कारण भी भारी बारिश और आंधी तूफान आया था।